पंजाब पहुंचते ही कंगना रनौत का जमकर हुआ विरोध, किसानों ने घेरी गाड़ी

कंगना ने वीडियो ज़ारी कर कहा यह राज़निति की वज़ह से हुआ

पंजाब पहुंचते ही कंगना रनौत का जमकर हुआ विरोध, किसानों ने घेरी गाड़ी

चंडीगढ़ : किसानी आंदोलन के दौरान विवादित ब्यान देने पर विवादित बालीवुड एकटर कंगना रनौत का शुक्रवार को पंजाब पहुंचने पर जमकर विरोध हुआ।

 

मिली ज़ानकारी के अनुसार श्री कीरतपुर साहिब के बूंगा में किसानों ने उनका उस समय घेराव किया जब वह अपने पैतृक प्रदेश हिमाचल जा रही थीं। इस दौरान किसानों को सूचना मिलने पर उन्होंने अभिनेत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं विरोध बढ़ता देख कंगना ने गाड़ी से बाहर आकर किसानों से माफी मांग ली। साथ ही उन्होंने महिलाओं को गले भी लगाया, जिसके बाद किसानों ने उनको जाने के लिए रास्ता दे दिया। किसान कंगना की माफी से संतुष्ट नजर आए।