पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन को बिना चुनाव लड़े मिला कैबनिट रैंक

कैप्टन ने नवाज़ा था चेयरमैन के पद् पर

पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन को बिना चुनाव लड़े मिला कैबनिट रैंक

चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने एक आदेश ज़ारी कर फगवाड़ा के बड़े कांग्रेसी नेता को आज़ बिना चुनाव लड़े ही कैबनिट रैंक तोहफे के तौर पर दे दिया है। पंजाब सरकार द्वारा यह जिम्मेवारी पंजाब एग्रो इंडस्ट्री के चेयरमैन जोगिंदर सिंह मान को प्रदान की है।   

 

गौर हो कि जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा से कई बार चुनाव लड़ चुके है, 2019 में भी उप चुनाव के समय में भी जोगिंदर सिंह मान फगवाड़ा से टिकट के दावेदार थे, लेकिन उस समय पंजाब कांग्रेस ने बलविंदर सिंह धालीवाल पर अपना विश्वास जताया था और उस समय के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उस टिकट की दावेदारी के बदले मे चेयरमैनी बतौर तोहफे में दी थी। लेकिन शुक्रवार को चन्नी सरकार ने उन्हें कैबनिट रैंक का पद्द प्रदान कर दिया है।