भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंजाब के कैबनिट मंत्री का इस्तीफा

बीते दिनी हुई थी आडियो वायरल

भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे पंजाब के कैबनिट मंत्री का इस्तीफा

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

इस समय की बड़ी खबर पंजाब सरकार के साथ जुड़ी हुई है कारण कि पंजाब के कैबनिट मंत्री फौजा सिंह सरारी ने अपने पद् से इस्तीफा दे दिया है, सूत्रों की मानें तो पंजाब के मुख्यमंत्री ने उसे मंजूर भी कर लिया है।

 

गौर हो कि पिछले दिनों से जब सेशन चल रहा था तो विरोधियों ने पुरजोर मांग की थी कि मंत्री फौजा सिंह सरारी अपने पद से इस्तीफा दें। जिक्रयोग्य है कि उन पर एक ऑडियो वायरल हो रही थी जिसे लेकर आरोप भी लगाए गए थे परंतु उन्होंने इन आरोपों खारिज किया है। उन्होंने कहा था कि  जो ऑडियो वायरल हो रही है वह आवाज उनकी नहीं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। उन्हें फंसाने की कोशिश की जा रही है। गौरतलब है कि फौजा सिंह सरारी गुरुहरसराय से आम आदमी पार्टी के विधायक भी हैं।