जोगिन्द्र सिंह मान की अगवाई में भारी संख्या में रैली में शामिल हुए कांग्रेसी, देखें

जोगिन्द्र सिंह मान की अगवाई में भारी संख्या में रैली में शामिल हुए कांग्रेसी, देखें

ब्लाक कांग्रेस फगवाड़ा शहरी एवं देहाती का एक विशाल जत्था आज पूर्व मंत्री एवं जिला कांग्रेस प्रधान जोगिन्द्र सिंह मान की अगवाई में हलका विधानसभा लम्बी में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए हरगोबिंद नगर से रवाना हुआ। इस दौरान जोगिन्द्र सिंह मान ने कहा कि आज की रैली इतिहासिक होगी जिसमें पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह बादल परिवार को उनके गढ़ में भारी राजनीतिक शिकस्त देंगे। इस जत्थे में प्रदेश कांग्रेस सचिव मनीष भारद्वाज, अवतार सिंह पंडवा, ब्लाक फगवाड़ा शहरी कांग्रेस प्रधान संजीव बुग्गा पार्षद, देहाती प्रधान दलजीत राजू दरवेश पिंड, हरजी मान, ब्लाक समिति मैंबर कमलजीत कौर नरूड़, पवनजीत सोनू, रूप लाल, दीप सिंह हरदासपुर, गुरदयाल भुल्लाराई, अविनाश गुप्ता बाशी, कृष्ण कुमार हीरो, नवजिन्द्र सिंह बाहिया, हरदीप सिंह वाहद, तीर्थ सिंह महेड़ू, वरुण चक हकीम, अमरजीत सिंह सरपंच, नंद लाल, लखबीर सिंह सैनी, राजकुमार राजू, गुरदीप सिंह सैनी, जगवीर सिंह, मनोहर सिंह के अलावा महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एन.एस.यू.आई तथा एस.सी. व बी.सी. सैल के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल थे।