मनीकरण साहिब जा रहे कपूरथला के चार श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

मनीकरण साहिब जा रहे कपूरथला के चार श्रद्धालुओं की मौत, 3 घायल

वीरवार देर शाम को चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर हुए एक  गंभर पुल के समीप हुई दर्दनाक सड़क हादसे में कपूरथला के चार लोगों की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली पर वीरवार शाम के समय गंभर पुल से थोड़ा पीछे एक गाड़ी (पी.बी.08बीएच-5257) अनियंत्रित होकर सफेदे के पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान सुखदेव सिंह (50) पुत्र दीदार सिंह व शीतल सिंह (60) पुत्र दर्शन सिंह निवासी गांव सैफलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब, गुरदीप सिंह (55) पुत्र महेंद्र सिंह व सुखा सिंह (60) निवासी फैजलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब के रूप में हुई है जबकि कश्मीर सिंह (60) पुत्र साधू सिंह ,जीत सिंह (50) पुत्र महेंद्र सिंह, सुखदेव सिंह (50) पुत्र परमजीत सिंह निवासी गांव सैफलाबाद तहसील व जिला कपूरथला पंजाब बुरी तरह से घायल हुए है।