पंजाब सरकार का अधिकारी रिश्वत लेते हुए काबू

पंजाब सरकार का अधिकारी रिश्वत लेते हुए काबू

अमन गुप्ता जिला जालंधर के ईलाके शाहकोट में विजीलेंस की टीम ने पंजाब सरकार के अधिकारी एक कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार शाहकोट के कानूनगो सरूप सिंह के पास दो पक्षों के पार्टिशन का केस पैंडिग था। बताया जा रहा है कि वह काफी समय से मामले को लटका रहा था। आरोप है कि सरूप सिंह ने पटिशन केस में जल्द कार्रवाई के लिए एक पक्ष से रिश्वत की मांग की। कानूनगो सरूप सिंह से परेशान पीड़ित पक्ष ने विजीलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लो को शिकायत दी। एस.एस.पी. दिलजिन्द्र सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर डी.एस.पी. विजीलैंस सतपाल सिंह की टीम ने आज सुबह ट्रैप लगाया। पता चला है कि डी.एस.पी. विजीलैंस सतपाल सिंह व उनकी टीम ने पीड़ित पक्ष को रंग लगे 10 हजार रूपए दिए। आज निर्धारित स्थल पर जब कानूनगो सरूप सिंह ने पीड़ित पक्ष से 10 हजार रूपए रिश्वत ली तो विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने रेड कर दी।