दीप सिद्व की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर से समाज़ सेवक बने लक्खा सिधाना के लिए दिल्ली पुलिस को बड़ा ऐलान

दीप सिद्व की गिरफ्तारी के बाद गैंगस्टर से समाज़ सेवक बने लक्खा सिधाना के लिए दिल्ली पुलिस को बड़ा ऐलान

26 जनवरी की किसानी परेड के दौरान दिल्ली के लाल किला में लहराए गए निशान साहिब के बने माहौल मामले में बीते दिनी दिल्ली पुलिस की क्राईम ब्रांच द्वारा ज़ीरकपुर से पंजाबी कलाकार दीप सिद्व को गिरफ्तार कर लिया गया है। गौर हो कि दीप सिद्व पर दिल्ली पुलिस ने एक लाख रूपए का ईनाम घोषित किया था जोकि दीप की सूचना देने और गिरफ्तारी करवाने वाले को दिया जाना था, ईनाम घोषित होने के कुछ दिन बाद ही दीप की गिरफ्तारी हो ज़ाती है। 

 

दीप की गिरफ्तारी के बाद अब दिल्ली पुलिस ने पंजाब में गैंगस्टर से समाज़ सेवक बने लक्खा सिधाना के लिए भी दीप जैसा ही ऐलान करते हुए एक लाख रूपए का ईनाम घोषित कर दिया है। दिल्ली पुलिस के ऐलान के बाद लक्खा को भी पकड़वाने वाले को 1 लाख रूपए का ईनाम मिलेगा। 

 

आपको बतां दे कि 26 जनवरी के मामले के बाद से ही दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब में कई शहरों में लगातार छापेमारी की जा रही है जिसकी सूचना दिल्ली पुलिस द्वारा पंजाब की पुलिस को भी नही दी जा रही है।