क्रू मेंबर्स की गलती से सवारियों की जान पर बनी, वापिस उतारनी पड़ी फलाईट

क्रू मेंबर्स की गलती से सवारियों की जान पर बनी, वापिस उतारनी पड़ी फलाईट

मुंबई से जयपुर जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट में आज बड़ा हादसा होने से टल गया। फ्लाइट में करीब 166 यात्री सवार थे। क्रू मेंबर्स की एक गलती के चलते फ्लाइट को मुंबई वापिस लैंड करना पड़ा। दरअसल क्रू मेंबर केबिन का प्रेशर स्विच मेंटेन करना भूल गए जिसके चलते यात्रियों के नाक और कान से खून निकलने लगा और कईयों के तो सिर में दर्द शुरू हो गया। सभी यात्रियों का इलाज मुंबई के एयरपोर्ट पर ही चल रहा है।