बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री गिरफ्तार, Vigilance ने कसा शिंकज़ा

आय से अधिक संपत्ति के मामले में की कारवाई

बड़ी खबर : पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री गिरफ्तार, Vigilance ने कसा शिंकज़ा

चंडीगढ़ : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की सियासत से जुड़ी हुई कारण कि पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री को देर शाम को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया है।

 

बताया जा रहा है कि विजीलैंस ने पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओ.पी. सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई हुई है। विजीलैंस ने ओ.पी. सोनी को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है। 

 

 

जिक्रयोग्य है कि आय से अधिक संपत्ति मामले में ओ.पी. सोनी के खिलाफ विजीलैंस जांच चल रही थी। ओ.पी. सोनी द्वारा अपनी संपत्ति को लेकर दस्तावेज पेश नहीं किये जा सके, जिसके बाद विजीलैंस ने ओ.पी. सोनी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं 6 सालों के भीतर ओ.पी. सोनी पर काफी संपत्ति बनाने के आरोप लगे हैं।