चंडीगढ़ में बनने ज़ा रहे सिंघू बार्डर जैसे हालात, पुलिस ने की सख्त बैरीकेंटिग

पुलिस ने मोहाली के साथ लगते चंडीगढ़ बार्डर को किया सील, किसान बोले वहीं लगाएंगे पक्का धरना

चंडीगढ़ में बनने ज़ा रहे सिंघू बार्डर जैसे हालात, पुलिस ने की सख्त बैरीकेंटिग

चंडीगढ़ : संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) की अगुवाई में किसान थोड़ी देर में चंडीगढ़ कूच करेंगे। इस वक्त किसान मोहाली के गुरुद्वारा अंब साहिब में इकट्‌ठा हैं। जिसके चलते इस समय चंडीगढ़ बार्डर पर सिंघू बार्डर जैसा माहौल बन गया है कारण कि चंडीगढ़ पुलिस ने मोहाली के साथ लगते चंडीगढ़ बार्डर को पूरी तरह से सील कर दिया है।

 

गौर हो कि किसानों से पुलिस और प्रशासन के अफसरों ने मीटिंग की लेकिन किसान CM भगवंत मान से मुलाकात पर अड़े हुए हैं। किसानों ने ऐलान कर दिया है कि पुलिस जहां बैरिकेड लगाकर रोकेगी, वहीं पर पक्का मोर्चा लगा देंगे।

 

जिसके चलते अब अब किसान अपनी मांगों को लेकर चंडीगढ़ का रुख करेंगे। इस लिए ही प्रशासन ने एहतियात के तौर पर चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पूरी तरह से पुलिस ने सील कर दिया है। जहां से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल बंद कर दी गई है।

भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है और पानी की बौछारों वाली गाड़ियों से सड़क को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। इसके अलावा मोहाली और चंडीगढ़ की ओर जाने वाली कई अन्य सड़कों पर भी पुलिस ने बैरिकेडिंग कर दी है। ऐसे में लोगों को चंडीगढ़ से मोहाली की तरफ जाने वाले रास्तों से गुजरने के लिए परेशानी हो सकती है। बता दें संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल पंजाब की 23 किसान जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बैठक करके मंगलवार 17 मई मंगलवार को किए जाने वाले चंडीगढ़ ट्रैक्टर मार्च तथा यहा पक्का मोर्चा लगाने का ऐलान किया था। किसान जत्थेबंदियां अपनी 13 मांगों को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ धरना दे रही हैं।