Jalandhar वासियों के लिए खुशखबरी, जालंधर सिटी में भी रूकेगी वंदे भारत

पहले सिर्फ जालंधर कैंट के लिए मिला था स्टापेज़

Jalandhar वासियों के लिए खुशखबरी, जालंधर सिटी में भी रूकेगी वंदे भारत

चंडीगढ़ : अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन का जालंधर कैंट के साथ-साथ अब जालंधर सिटी में भी रुकेगी यानी कि वंदे भारत ट्रेन को जालंधर सिटी का स्टाप मिला है। आपको बता दें कि इस ट्रेन से शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी, क्योंकि यह ट्रेन तेज रफ्तार से लोगों को जल्दी दिल्ली पहुंचाएगी। यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलेगी।

 

बता दें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरूआत 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए की थी। पंजाब से होकर चलने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जो जालंधर तथा लुधियाना दोनों मुख्य स्टेशनों पर रुकेगी। अमृतसर से यह गाड़ी सुबह 8.30 बजे चलकर 9.26 पर जालंधर कैंट तथा 10.16 पर लुधियाना, 11.34 पर अंबाला और दोपहर 1.50 पर पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी  ये  बड़ी अपडेट अनुसार अब ये ट्रेन जालंधर सिटी में भी रुकेगी।

 

 

वहीं दूसरी ओर जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में हाल्ट देने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह फैसला इस क्षेत्र के यात्रियों को काफी फायदा पहुंचाएगा। केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात के दौरान रिंकू ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ जालंधर ही नहीं ब्लकि पूरे दोआबा क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचाएगी, जिन्हें इस हाई स्पीड ट्रेन में जालंधर-नई दिल्ली के बीच सफर करने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि एनआरआई और व्यापारी इस कदम से लाभान्वित होंगे।उल्लेखनीय है कि इस ट्रेन को जालंधर में हाल्ट दिलाने के लिए सांसद सुशील कुमार रिंकू की तरफ से कई बार केंद्रीय रेल मंत्री से मुलाकात की गई थी और उन्हें ज्ञापन सौंपा गया था जिस पर विचार करते हुए रेलवे ने इस ट्रेन को आखिरकार जालंधर में हाल्ट प्रदान कर दिया।