Big Breaking : दिल्ली के टिकरी बार्डर पर एक बार फिर से बना माहौल तनावपूर्ण

किसान और पुलिस हुई आमने सामने पढ़े पूरा मामला

Big Breaking : दिल्ली के टिकरी बार्डर पर एक बार फिर से बना माहौल तनावपूर्ण

नई दिल्ली : किसानी धरने को लेकर एक बार फिर से बड़ी खबर सामने आ रही है कारण कि दिल्ली के टिकरी बार्डर पर एक बार फिर से माहौल तनावपूर्ण बन गया है और किसान और दिल्ली पुलिस एक बार फिर से आमने सामने हो गई है।

 

गौर हो कि किसान जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे थे। जिसके चलते किसानों ने  आज़ रात को गुरूद्वारा श्री बंगला साहिब व गुरूद्वारा श्री रकाब साहिब में ठहरना था, लेकिन दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें टिकरी बार्डर पर ही रोक लिया गया है। 


गौर हो कि सोमवार को जंतर-मंतर पर किसानों का धरना देने का प्रोग्राम था, लेकिन पुलिस ने उन्हें टिकरी बार्डर पर रोक दिया गया है। पुलिस और किसानों के बीच आपसी टकराव के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण बना हुआ है। अब बड़ी संख्या में किसान बार्डर पर इकट्ठे हो चुके हैं और जाम की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने किसी भी किसान को दिल्ली में एंट्री करने की इजाजत नहीं दी है। 

आपको यह भी बतां दे कि यह वही टिकरी बार्डर है, जहां पर पिछले साल भी किसानों का धऱना चलता रहा है, जिसमें हजारों किसानों द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला गया था और कृषि कानून वापस लेने की मांग को लेकर लंबे समय तक धरना लगाया गया था।