दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के ठिकानों पर CBI की रेड, पंजाब में जांचा ज़ा रहा हर पहलू

पंजाब के सीएम ने Tweet कर कही यह बात

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री के ठिकानों पर CBI की रेड, पंजाब में जांचा ज़ा रहा हर पहलू

दिल्ली :  दिल्ली डिप्टी सी.एम. मनीष सिसोदिया के घर सी.बी.आई. की रेड की जा रही है और इसके अलावा कई अधिकारियों के घर भी रेड की जा रही है। मनीष सोसिदया के घर सी.बी.आई. के 5-6 अधिकारी मौजूद हैं। साथ ही पंजाब सहित 7 राज्यों में 21 जगहों पर सी.बी.आई. की रेड जारी है। इतना ही नहीं पंजाब दौरे के दौरान मनीष सिसोदिया जिन स्थानों पर रूके थे फिर वो चाहे होटल हो या कोई निज़ी स्थान वहां पर भी CBI के द्वारा जांच की ज़ा रही है।

 

सूत्रों के मुताबिक जो आबकारी नीति लागू की गई थी उसको लेकर मनीष सिसोदिया की रजामंदी और उन 11 अधिकारियों को ऑर्डर देने से लेकर किसका क्या रोल था, ठेकेदारों से लाइसेंस की फीस तय से कम क्यों ली गई, कुछ की फीस माफ क्यों की गई। इन सबको लेकर पूछताछ की जा रही है। 

 

वहीं इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा, ''मनीष सोसिदया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री है। आज यू.एस. के सबसे बड़े अखबार में एन.वाई.टी. ने फ्रंट पेज पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर सी.बी.आई. की रेड करवाई है। ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा?''