कपूरथला की सियासत में बड़ा धमाका, यूथ कांग्रेस प्रधान को किया गया सस्पैंड

पंजाब यूथ कांग्रेस के इंर्चाज बंटी शेलके ने की पुष्टि

कपूरथला की सियासत में बड़ा धमाका, यूथ कांग्रेस प्रधान को किया गया सस्पैंड

चंडीगढ़ : नवज़ोत सिंह सिद्ध के पंजाब कांग्रेस के प्रधान घोषित होने के अगले ही दिन यानि कि आज़ जिला कपूरथला की यूथ कांग्रेस में एक बड़ा धमाका हो गया है।

 

गौर हो कि सोमवार सुबह से ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट बड़ी तेज़ी से वायरल हो रही थी जोकि एक ग्रुप का स्क्रीन शाट था इस स्क्रीन शाट में पंजाब यूथ कांग्रेस के को इंचार्ज मुकेश कुमार का संदेश था जोकि राष्ट्रिय सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज बंटी शेलके जिसमें लिखा हुआ था कि जिला यूथ कांग्रेस के प्रधान सौरव खुल्लर को पार्टी से संस्पैंड किया ज़ाता है। आप भी पहले पढ़े उस स्क्रीन शाट को

 

इस स्क्रीन शाट के बारे में जब कांग्रेस के राष्ट्रिय सचिव और पंजाब यूथ कांग्रेस के इंचार्ज बंटी शेलके के साथ बात की गई तो उनका कहना है कि यह fake नही है सौरव खुल्लर को सच में सस्पैंड कर दिया गया है।