फगवाड़ा भाज़पा ने विज़य सांपला की अध्यक्षता में मनाया भाज़पा का स्थापना दिवस

42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है - सांपला

फगवाड़ा भाज़पा ने विज़य सांपला की अध्यक्षता में मनाया भाज़पा का स्थापना दिवस

6 अप्रैल का दिन जिस दिन भारतीय जनता पार्टी की वर्ष 1980 में स्थापना हुई थी, क्योंकि 1980 से पहले भाज़पा को जनसंघ के तौर पर ज़ाना जाता था, इसके चलते ही 6 अप्रैल को भाज़पा कार्यकत्तायों द्वारा इस दिन को पूरे जोश ओ खरोष के साथ मनाया ज़ाता है। इसके चलते ही बुधवार को भाज़पा द्वारा 42वां स्‍थापना दिवस मनाया गया।

 

                 जिसके चलते फगवाड़ा भाज़पा ने  एससी कमीशन के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला संग हनुमानगढ़ी मंदिर में भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम दौरान सांपला व अन्य नेताओं ने पार्टी के पूर्व नेताओं को श्रद्धा के फूल भेंट किए गए।

 

इस दौरान संबोधन करते हुए सांपला ने विपक्ष खासकर खासकर कांग्रेस पर जमकर निशाने लगाए उन्होंने अपने संबोधन के दौरान 'परिवारवाद की राजनीति' पर भी सियासी वार किए। सांपला ने विपक्षी दलों पर 'वोट बैंक की राजनीति करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस वोटबैंक की राजनीति को ना सिर्फ टक्कर दी है, बल्कि इसके नुकसान, देशवासियों को समझाने में भी सफल रही है।

 

       मोदी सरकार की नीतियों की प्रशंसा करते हुए सांपला ने कहा कि 2014 से पहले गरीबों के लिए दो वक्त की रोटी भी एक बड़ा संघर्ष था। नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद भाजपा सरकार ने गरीबों को घर, बिजली, गैस, शौचालय, बैंक अकाउंट व स्वास्थ्य बीमा देने के साथ-साथ मुफ्त राशन देकर उनको एक सुरक्षित और सम्मानित जीवन देने का काम किया। भाजपा की ये 42 वर्षों की यात्रा राष्ट्रसेवा, राष्ट्रउत्थान व राष्ट्रीय पुनर्निर्माण की यात्रा रही है और 2014 से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा 7 दशकों से वंचित देश के करोड़ों गरीबों, किसानों, वंचितों और महिलाओं की आकांक्षाओं की पूर्ति का साधन बनी है।इस दौरान विजय सांपला की ओर से भाजपा के सीनियर नेताओं को सन्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष बलभद्र सेन दुग्गल,चंद्रमोहन चावला,इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन तेजस्वी भारद्वाज,पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज चावला,जिला महामंत्री राजीव पाहवा,रमेश सचदेवा,सुरिंदर चोपड़ा, प्रसिद्ध उघोगपति अशोक सेठी, बलविंदर ठाकुर, आशू सांपला,अशोक दुग्गल,गुरदीप सिंह दीपा,ओमप्रकाश बिट्टू,राजेश शर्मा रुककी,जतिन वोहरा, शिव हांडा,सतीश बगा,भारती शर्मा,चंदा मिश्रा,कमलजीत कौर,महिंदर थापर,बीराराम बलजोत,मितुल सुधीर,राज कुमार गुप्ता, सुनील चम, बलदेव राज शर्मा, मास्टर हरीश,बूटा मोहम्मद,संजीव कुमार,सुनील मदान,राम कुमार जोशी के साथ साथ भारी संख्या में भाज़पा कार्यकत्ता मौजूद थे।