काबुल में गुरुद्वारा कर्ते-परवान पर आंतकी हमला,सिक्ख संगत अंदर फंसी

गोलीबारी के बीच ज़ान पर खेल कर संगत के लोग श्री गुरू ग्रंथ साहिब ज़ी को ले गए

काबुल में गुरुद्वारा कर्ते-परवान पर आंतकी हमला,सिक्ख संगत अंदर फंसी

नई दिल्ली : अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे पर बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर है। बताया जाता है कि गुरुदारा करते परवान पर शनिवार सुबह आतंकियों ने हमला कर दिया। भारतीय समय के मुताबिक सुबह 8.30 बजे आतंकियों ने गुरुद्वारे पर हमला किया। आतंकियों ने गुरुद्वारे के गार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। हमले में तीन तालिबान सैनिकों के घायल होने की भी खबर है। 

 

गौर हो कि अफगानिस्तान की राजधानी काबुल स्थित कार्त-ए-परवान गुरुद्वारे पर हमले में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 से अधिक लोग घायल हैं।  हमले में 60 साल के सविंदर सिंह और एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई है और तालिबान के तीन लड़ाके घायल हुए हैं। इस हमले के पीछे इस्लामिक स्टेट ऑफ खोरासन का हाथ होने का शक है। तालिबान के आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने इस हमले की पुष्टि की है।