पंजाब सरकार का कांग्रेस पर एक और एक्शन, पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार

अवैध रेत खनन मामले में दर्ज हुआ था केस

पंजाब सरकार का कांग्रेस पर एक और एक्शन, पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार

चंडीगढ़ : पंजाब की आम आदमी की सरकार ने पूर्व की कांग्रेस सरकार के एक पूर्व मंत्री पर बड़ा एक्शन लिया है।

 

गौर हो कि पंजाब सरकार के आदेशों पर कारवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने पूर्व कांग्रेस MLA जोगिंदरपाल भोआ को गिरफ्तार कर लिया है। पठानकोट की तारागढ़ पुलिस चौकी ने कुछ दिन पहले अवैध रेत खनन का केस दर्ज किया था। उसमें पुलिस ने अवैध खनन करते वक्त एक मशीन, टिप्पर और ट्रैक्टर ट्रॉली बरामद की थी। इसी मामले में जांच के बाद अब भोआ को गिरफ्तार किया गया है।