संगीत जगत में शोक की लहर, लंबी हेक लगाने वाली गुरमीत बावा का देहांत

बोल मिट्‌टी दिया बाविया वे जैसे कई मशहूर गीत गा चुकी है गुरमीत बावा

संगीत जगत में शोक की लहर, लंबी हेक लगाने वाली गुरमीत बावा का देहांत

रविवार को पंजाब के संगीत जगत के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है। लंबी हेक वाली पंजाबी लोक गायिका गुरमीत बावा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनकी उर्म लगभग 77 वर्ष के करीब थी। वह काफी समय से बीमार चल रही थी। उन्होंने आज अमृतसर में अपनी आखिरी सांस ली।

 

आपको बता दें पंजाबी लोक गायकी में 45 सैकेंड की हेक लगाने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया है। गुरमीत बावा को कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। उनके देहांत से पंजाबी इंडस्ट्री के साथ-साथ आम जनता में भी शोक की लहर दौड़ गई है।