एक दिन पहले ग्रहमंत्री से बैठक के बाद पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित का बड़ा फैसला

अपने पद़् से दिया इस्तीफा

एक दिन पहले ग्रहमंत्री से बैठक के बाद पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित का बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : इस समय की बड़ी खबर पंजाब की सियासत से कारण कि पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने एक दिन पहले ग्रह मंत्री अमित शाह से बैठक करने के उपरांत आज़ अपने पद् से इस्तीफा दे दिया है।

 

बनवारीलाल पुरोहित ने एक पत्र में कहा, अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण, मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।

 

आपको बतां दे कि बनवारी लाल पुरोहित द्वारा कल ही अमित शाह से मुलाकात की गई थी।  पंजाब के राज्यपाल के रूप में उन्होंने 1 सितंबर 2021 को पदभार संभाला था और आज 3 फरवरी 2024 को इस्तीफा दे दिया है। बनवारी लाल पुरोहित भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। बता दें कि वह 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के राज्यपाल रहे जबकि इससे पहले 2016 से 2017 तक वे असम के गवर्नर रह चुके हैं। वह 3 बार नागपुर से सांसद भी रह चुके हैं।