Punjab Update : पंजाब के बाद अब कनाडा के सरीं शहर में विवादों में घिरे पंजाबी गायक

पुलिस ने लिया हिरासत में शाम तक हो सकती है जमानत

Punjab Update : पंजाब के बाद अब कनाडा के सरीं शहर में विवादों में घिरे पंजाबी गायक

पंजाब में रहते हुए भी कई विवादों में रह चुके पंजाबी गायक के एस मक्खन अब कनाडा में विवादों में फंसते हुए दिखाई दे रहे है। 

के.एस. मक्खन को सरी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी नाजायज हथियार रखने के आरोप में हुई है और गिरफ्तारी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जानकारी के अनुसार के.एस. मक्खन को आज शाम तक जमानत मिल सकती है। आपको बता दें कि के.एस. मक्खन कैनेडा में रह रहे हैं। वहीं से नए गाने रिलीज कर रहे हैं।