जालंधर में अनोखी Zero FIR , कुत्ते की मौत के बाद डाक्टर सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज

मालिक ने कहा- बोरे से मुंह ढक कसकर रस्सी बांधी गई, दम घुटने से चली गई जान

जालंधर में अनोखी Zero FIR , कुत्ते की मौत के बाद डाक्टर सहित पांच लोगों पर मामला दर्ज

जालंधर देहाती के थाना फिल्लौर में एक अनोख Zero Fir दर्ज की गई है। जिसमें एक कुत्ते के मालिक ने हस्पताल के डाक्टरों को उसके कुत्ते को मारने के दोष लगाए गए है। पुलिस को दी शिकायत में संगरूर के रहने वाले बलजीत सिंह ने बताया कि वह फिल्लौर में किराए के मकान में रह रहा है। उसके पास रोटविलर ब्रीड का कुत्ता था। मंगलवार को उसने देखा कि कुत्ते की आंखों से पानी निकल रहा है। वह कुत्ते को लेकर तुरंत लुधियाना स्थित GADVASU पहुंच गया।

 

 

उन्होंने बताया कि हस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टर चरणजीत सिंह व 2 और डॉक्टर मिले। डॉ. चरणजीत सिंह ने कुत्ते को देखकर कहा कि इसका मुंह बांधना पड़ेगा। डॉक्टर के कहने पर उनके दो सहायकों ने कुत्ते के मुंह पर बोरी बांध दी। डॉक्टर के कहने पर उनके सहायकों ने रस्सी को और कसकर बांधना शुरू कर दिया। जिससे कुत्ते को सांस लेने में परेशानी होने लगी। सांस बंद होने से उनका कुत्ता तड़प रहा था। यह देखकर उन्होंने कहा कि उसे अपने कुत्ते का इलाज नहीं करवाना। उसके कहने के बावजूद उन्होंने कुत्ते को नहीं छोड़ा। डॉ. चरणजीत सिंह ने कहा कि यहां बहुत कुत्ते मरते रहते हैं। अगर तेरा कुत्ता भी मर गया तो फिर क्या हो जाएगा। बार-बार कहने पर उन्होंने कुत्ते को छोड़ दिया। जब उन्होंने कुत्ते के मुंह से बोरी हटाकर देखा तो उसके मुंह से खून निकल रहा था। तब तक कुत्ता दम तोड़ चुका था।

 

जिसके बाद जालंधर में पुलिस ने GADVASU के डॉक्टर व उनके 4 साथियों पर एनिमल क्रुएलिटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामला लुधियाना ट्रांसफर कर दिया है। जालंधर पुलिस ने इस मामले में जीरो FIR दर्ज की है, क्योंकि कुत्ते की मौत लुधियाना में हुई थी। इस FIR को घटना की जगह गडवासू लुधियाना होने की वजह से पुलिस कमिश्नरेट लुधियान के थाना PAU को भेज दिया गया है।