दीवाली से पहले ही पंजाबियों के लिए खुशखबरी लाई आप सरकार

कैबनिट बैठक में लिया गया फैसला

दीवाली से पहले ही पंजाबियों के लिए खुशखबरी लाई आप सरकार

चंडीगढ़ / हनेश मेहता

 

बेशक की दीवाली का त्यौहार अभी 6 दिन बाद आने वाला है लेकिन पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार यानि कि आप सरकार लोगों के चेहरे पर पहले ही खुशी ले आई है।

 

कारण कि पंजाब सरकार की आज कैबिनेट मीटिंग में कई बड़े फैसले किए गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा दिवाली पर राज्य के लोगों को बड़े तोहफे दिए गए है। आज सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में 'मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा स्कीम' को मंजूरी दे दी गई है और इसी के साथ शहीदों की विधवाओं की पेंश डबल व व्यापारियों के लिए वन टाइम सेलटमेंट स्कीम का  ऐलान किया है।

 

पहले शहीदों की विधवाओं को 10 हजार रुपए पेंशन दी जाती थी अब इसे डबल करके 20 हजार रुपए कर दिया गया है। यही नहीं पैरामिलिट्री फोर्स में भी घायल होने वाले सैनिकों को मदद के लिए दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की है। पहले 76 से 100 प्रतिशत हैंडिकेप्ट को 4 लाख रुपए मिलते थे, पहले हैडकेप्ट को 20 लाख अब 40 लाख रुपए वहीं 51 से 75 प्रतिशत हैंडीकेप्ट को 10 लाख से 20 लाख व 25 से 50 प्रतिशत को 5 लाख से 10 लाख कर दिया गया है। 

 

 

पंजाब कैबिनेट की बैठक में राज्य के हजारों कारोबारियों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। कैबिनेट की बैठक में लंबे समय से लंबित वैट के मामले को सुलझाने के लिए वन टाइम सेलटमेंट योजना को मंजूरी दे दी गई है। इस बारे में जानकारी देते हुए हरपाल चीमा ने बताया कि मुख्यमंत्री मान ने व्यापारियों को दिवाली पर बड़ा तोहफा दिया है। जिन व्यापारियों को एक लाख रुपए तक का टैक्स देना है, उनका टैक्स माफ कर दिया गया है। इसके साथ ही इस टैक्स का सारा ब्याज और जुर्माना भी माफ कर दिया गया है। इससे 39,787 कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। इसी प्रकार जिन व्यापारियों का टैक्स एक लाख से एक करोड़ तक बकाया है, उनका 50 प्रतिशत माफ कर दिया गया है।