शिकायत मिलने पर पार्टी हाईकमान का बड़ा फैसला, चन्नी को किया छह महीने के लिए निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियों की मिली थी शिकायत

शिकायत मिलने पर पार्टी हाईकमान का बड़ा फैसला, चन्नी को किया छह महीने के लिए निष्कासित
Sukhbir Badal Image

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सोमवार को एक बड़ा फैसले लेते हुए खन्ना विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी की तरफ से शिकायत मिलने के बाद इकबाल सिंह चन्नी खन्ना को निष्कासित करने का फैसला लिया है।

 

पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि इकबाल सिंह चन्नी पार्टी के पीएसी के सदस्य हैं। वह खन्ना निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी द्वारा घोषित आधिकारिक उम्मीदवार का लगातार विरोध करते रहे हैं, जिस कारण उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासन हुआ है। डॉ. चीमा ने कहा कि पार्टी में हर हाल में अनुशासन बनाए रखा जाएगा।