आम आदमी पार्टी ने ऊठाया पंजाब में बड़ा कदम, ब्लॉक व सर्कल इंचार्ज के पद भंग

ज़ारी किया गया पत्र

आम आदमी पार्टी ने ऊठाया पंजाब में बड़ा कदम, ब्लॉक व सर्कल इंचार्ज के पद भंग

चंडीगढ़ : पंजाब की मौजूदा सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी ने पंजाब में पार्टी की गतिविधियों को लेकर एक बड़ा व अहम कदम ऊठाया है। आम आदमी पार्टी ने इस फैसले के चलते सभी ब्लॉक इंचार्ज और सर्कल इंचार्ज के पदों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इस संबंध में आम आदमी पार्टी द्वारा पत्र जारी किया गया है। जारी पत्र में कहा गया है कि तुरंत प्रभाव से पंजाब राज्य के सभी ब्लॉक इंचार्ज व सर्कल इंचार्ज के पदों को आम आदमी पार्टी भंग करती है।

 

इसके साथ ही बताया गया है कि जल्द नए पदाधिकारियों नियुक्ति की जाएगी। वहीं सभी ब्लॉक और सर्कल के पदाधिकारियों को उनके अब तक के योगदान के लिए धन्यवाद किया गया है।