पंजाब में भाजपा को झटका, कांग्रेस को मिल रहा अपना नेता वापिस

दिल्ली के लिए रवाना हुए वेरका

पंजाब में भाजपा को झटका, कांग्रेस को मिल रहा अपना नेता वापिस

 बड़ी खबर पंजाब की सियासत के साथ जुड़ी सामने आ रही है। भाजपा को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. राजकुमार वेरका ने भाजपा छोड़ दी है। डॉ. वेरका ने कहा कि वापिस कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।

 

थोड़ी देर में वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। । डॉ. वेरका ने कहा कि इंतजार करो  उनके कई और साथी भी कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं।  उन्होंने कहा की भाजपा जाना उनकी बड़ी गलती है। जिक्रयोग्य है कि भाजपा में शामिल होने से पहले उनकी गिनती कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में होती थी, वहीं वे अनुसूचित समाज के भी बड़े नेता भी थे।