वापिस जाएंगे सुनारिया जेल डेरा मुखी, खत्म हुई फरलो

फरलो पर आने के बाद मिली थी ज़ेड प्लस सुरक्षा भी

वापिस जाएंगे सुनारिया जेल डेरा मुखी, खत्म हुई फरलो

चंडीगढ़ : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की 21 दिन की फरलो आज समाप्त हो जाएगी। वह आज़ यानि सोमवार को दोबावा सुनारिया जेल जाएंगे। राम रहीम की जेल वापिसी के लिए सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंजाम किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी बढ़ा दी गई है। वहीं पुलिस को भी अधिकारियों की तरफ से सुरक्षा के इंतजामों को देखने के लिए और पूरी सर्तका बनाए रखने के लिए निर्देश दे दिए गए हैं। 



आपको बता दें कि राम रहीम हत्या और दुष्कर्म मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 7 फरवरी को राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी गई थी जो आज रविवार को खत्म हो रही है। इस दौरान राम रहीम को जेड प्लस सुरक्षा भी दी गई है।