राम रहीम की जान को बब्बर खालसा से खतरा, फिलहाल सुनारिया जेल में रखे जाएंगे

राम रहीम की जान को बब्बर खालसा से खतरा, फिलहाल सुनारिया जेल में रखे जाएंगे

हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा है कि  सुनारिया जेल में उम्र कैद काट रहे गुरमीत राम रहीम को दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राम रहीम की जान को खालिस्तानी आतंकी संगठन  ने जान से मारने की धमकी दे रखी है, इसलिए सरकार शिफ्ट करने का रिस्क नहीं ले सकती।  इसके साथ ही रणजीत सिंह ने कहा कि राम रहीम को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय और भारत सरकार के निर्देश हैं, जिसके चलते कार्यक्रमों में भी शामिल नहीं किया जाता है। उन्होंने बताया कि बब्बर खालसा और अन्य संगठनों से जान से खतरे को देखते हुए राम रहीम को अलग ही रखा जाता है।