महिला कांग्रेस ने लोकसभा मतदान के लिए रानी सोढी को लगाया चार जिलों की इंचार्ज

महिला कांग्रेस ने लोकसभा मतदान के लिए रानी सोढी को लगाया चार जिलों की इंचार्ज

अगले साल 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए महिला कांग्रेस पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर रानी सोढी को पार्टी हाईकमांड की तरफ से चार जिलों की इंचार्ज लगाया गया है। यह फैसला विगत दिवस कांग्रेस भवन चंडीगढ़ में महिला कांग्रेस पंजाब की प्रधान ममता दत्ता की अध्यक्षता में संपन्न राज्य स्तरीय बैठक में लिया गया। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की पंजाब मामलों की इंचार्ज ममता भुपेश भी विशेष तौर पर उपस्थित थीं। बैठक संबंधी जानकारी देते हुए श्रीमती बलवीर रानी सोढी ने बताया कि उन्हें जिला जालंधर, होशियारपुर, एस.बी.एस. नगर व रूपनगर (रोपड़) का इंचार्ज लगाया गया है। इसके अलावा हर जिले में को-इंचार्ज भी नियुक्त किये गए हैं। उन्होंने बताया कि जल्दी ही हर जिले में महिला कांग्रेस वर्करों के साथ बैठकें करके 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए बड़े स्तर पर प्रचार अभियान की रूपरेखा तैयार की जायेगी। उन्होंने यह भी बताया कि उक्त बैठक में हुए फैसले के अनुसार बूथ स्तर पर दो-दो मेहनती महिला वर्करों को तैयार करके प्रचार की कमान सौंपी जायेगी। उन्होंने दावे के साथ कहा कि लोकसभा चुनाव में उक्त चारों जिलों में लोकसभा सीटों से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों की जीत यकीनी बनाई जायेगी।