महिला कांग्रेस ने किया किट्टू ग्रेवाल को सम्मानित

महिला कांग्रेस ने किया किट्टू ग्रेवाल को सम्मानित

कांग्रेस हाईकमान द्वारा बीते दिनी दिल्ली में आयोजित एक समागम के दौरान पंजाब महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष किट्‌टू ग्रेवाल को महिला कांग्रेस का कोआर्डिनेटर नियुक्त किया गया था। किट्टू ग्रेवाल के कोआर्डिनेटर नियुक्त होने पर महिला कांग्रेस में खुशी की लहर पाई जा रही थी इसके चलते फगवाड़ा में महिला कांग्रेस की महासचिव मीनाक्षी वर्मा, सचिव सविंदर निश्चल, पूर्व पार्षद सीता देवी, ब्लाक देहाती कांग्रेस की अध्यक्ष रजनी शर्मा, व वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री सुमन शर्मा की अध्यक्षा में सम्मानित किया गया। इस दौरान संबोधन करते हुए किट्‌टू ग्रेवाल ने कहा कि जिस तरह वो पहले ईमानदारी से पार्टी प्रति अपनी सेवाएं निभाती आई वैसे ही अब भी निभाती रहेंगी। इस मौके पर भारी संख्या में महिला कांग्रेस की नेत्रियां मौजूद थी।