बलदेव सिंह के परिवारिक सदस्यों की रिर्पोट भी आई पाजिटिव, लोगों में बना दहशत का माहौल

बलदेव सिंह के परिवारिक सदस्यों की रिर्पोट भी आई पाजिटिव, लोगों में बना दहशत का माहौल

पंजाब से करोना वायरस को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर  पिछले दिनों नवांशहर के गांव पठलावा में बलदेव सिंह की मौत कारोना वायरस से होने के बाद प्रशासन की ओर से उसके परिवार के 6 मैंबरो के ब्लड सैंपल लिए गए थे। जिनकी रिर्पोट पाजिटिव आने से पूरे ईलाके के साथ साथ आस पास के ईलाकों में भी हड़कंप मच गया है।

परिवारिक सदस्यों की रिर्पोट पाजिटिव आने के साथ ही प्रशासन पूरी तरह से हरकत में आ गया है और सभी सदस्यों को हस्पताल में दाखिल करवा दिया है।

वहीं परिवारिक सदस्यों की रिर्पोट आने के बाद प्रशास ने के लिए और चुनौती खड़ी हो गई है कारण कि मृत्क की मौत के बाद कई लोग उनके परिवार के साथ दुख व्यक्त भी करने आए थे और सूत्रों की माने तो मृत्क बलदेव सिंह मरने से पहले गांव में एक धार्मिक समागम में शिरकत करने के साथ साथ एक प्रसिद्व धार्मिक स्थान पर मेले में भी गया था जहां पर वो सैंकड़ों लोगों के संर्पक में अाया होगा। ऐसे में अब प्रशासन के लिए उन सब को ढूंढ पाना मुश्किल हो सकता है।