फगवाड़ा में भाज़पा के किन नेताओं को मिली नई जिम्मेवारी, देखें

फगवाड़ा में भाज़पा के किन नेताओं को मिली नई जिम्मेवारी, देखें

भाजपा जिला कपूरथला अध्यक्ष पुरुषोत्तम पासी ने पंजाब प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक की सहमति से जिला कपूरथला की कार्यकारिणी में विस्तार करते हुए राजेश शर्मा रुक्की को भाजपा जिला उपाध्यक्ष, जतिन वोहरा को जिला सचिव और सुनील मदान को भाजपा जिला सह-मीडिया सचिव, नियुक्त किया है। इसके अलावा गुरशरण सिंह को भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा, बलजीत सिंह को भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया है।