पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिल्ली में रेड के दौरान पकड़ी 85 करोड़ की हैरोईन

हैरोईन बनाने के कैमिकल भी किए जब्त, 4 अफ्रीकी मूल के लोगों को किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, दिल्ली में रेड के दौरान पकड़ी 85 करोड़ की हैरोईन

चंडीगढ़ :  पंजाब पुलिस को रविवार को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस सफलता की ज़ानकारी खुद डीजीपी पंजाब दिनकर गुप्ता ने Tweet कर दी है।

 

DGP पंजाब के अनुसार पंजाब पुलिस ने दिल्ली में रेड कर वहां से 17 किलो हैरोईन बरामद की है जिसकी अंतराष्ट्रिय बाज़ार में कीमत 85 करोड़ आंकी जा रही है। इसके साथ ही पंजाब पुलिस ने वहां से हैरोईन बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाले कई प्रकार के कैमीकल भी बरामद किए है।

 

पंजाब पुलिस ने दक्षिण दिल्ली में इस रेड को कर वहां पर हैरोईन निर्माण के काम का पर्दाफाश किया है इस सारे मामले में पंजाब पुलिस ने चार अफ्रीकी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है।