पंजाब के इस नामी गैंगस्टर ग्रुप ने ली अकाली नेता के कत्ल की जिम्मेवारी

सोशल मीडिया पर की जिम्मेवारी की पोस्ट सांझी, सुबह मोहाली के सैक्टर 71 में दिया था वारदात को अंजाम

पंजाब के इस नामी गैंगस्टर ग्रुप ने ली अकाली नेता के कत्ल की जिम्मेवारी

चंडीगढ़ : शनिवार की सुबह गोलियों की ठाह ठाह से मोहाली के सैक्टर 71 को दहलाने और अकाली नेता के कत्ल की जिम्मेवारी पंजाब के नामी गैंगस्टर ग्रुप ने ले ली है।

 

गौर हो कि शनिवार की सुबह पंजाब के मोहाली शहर के सैक्टर 71 में कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला कर अकाली दल के संगठन एसओआई के नेता और यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव विक्की मिडूखेड़ा को मौत की नींद सुला दिया था।

 

देर शाम को इस कत्ल की जिम्मेवारी पंजाब के नामी गैंगस्टर ग्रुप बंबीहा ग्रुप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर पोस्ट डाल कर इस कत्ल की जिम्मेवारी ले ली है।

 

बंबीहा ग्रुप के पेज़ से शेयर की गई इस पोस्ट में लिखा गया है कि अकाली दल के संगठन एसओआई के नेता और यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय महासचिव विक्की मिडूखेड़ा का कत्ल बंबीहा ग्रुप द्वारा किया गया है कत्ल की वज़ह बताते हुए लिखा गया है कि विक्की मिडूखेड़ा उनके एंटी ग्रुप लारेंस बिशनोई का साथ देता था, इतना ही नहीं पोस्ट में आरोप लगाया गया है कि विक्की मिडूखेड़ा कई कलाकारों के नंबर लारेंस ग्रुप को देता था फिरौती के लिए और उसके बाद अगर कोई कत्ल इनके ग्रुप की ओर से किए जाते थे तो उसका नाम बंबीहा ग्रुप का लगा दिया जा ता था, जिसके चलते विक्की मिडूखेड़ा को समझाया भी गया था लेकिन ना मानने के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।