पंजाब के इस शहर में मामूली तकरार के बाद चली गोली, आढ़ती गंभीर रूप से घायल

मंडी में फर्श पर धान ऊतारने को लेकर हुई तू तू मैं मैं

पंजाब के इस शहर में मामूली तकरार के बाद चली गोली, आढ़ती गंभीर रूप से घायल

पंजाब के बरनाला शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां के नज़दीकी गांव  अमर शहीद सेवा सिंह ठीकरीवाला की अनाज मंडी में फड़ (फर्श) पर माल उतारने को लेकर हुई तकरार के बाद आढ़तियों में गोलीबारी हो गई। आढ़ती सतीश कुमार संघेड़ा ने जगदीश कुमार ठीकरीवाला पर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से जानलेवा हमला कर दिया। घायल हुए आढ़ती जगदीश को गंभार हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।


वहीं जगदीश के बेटे टोनी सिंगला ने बताया कि वह अपने पिता के साथ अनाज मंडी में फर्श पर खड़ा था। इस दौरान आढ़ती सतीश कुमार संघेड़ा ने उनके फर्श पर अपना धान उतारना शुरू कर दिया। इसका उन्होंने विरोध किया। इस पर सतीश ने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। जिसके बाद उसने अपने रिवाल्वर से उसके पिता जगदीश कुमार पर तीन फायर किए और मौके से फरार हो गया। टोनी ने बताया कि उसने तुरंत अपने पिता को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा हैं।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही बरनाला पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की अगली कारवाई को आरंभ कर दिया है।