हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को लेकर अदालत ने सुनाया फैसला

4 साल की कैद और 50 लाख रूपए होगा जुर्माना

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को लेकर अदालत ने सुनाया फैसला

नई दिल्ली : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कारण कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 साल की सजा सुनाई है और 50 लाख का जुर्माना लगाया गया है। दिल्ली की विशेष अदालत ने वर्ष 1993 से 2006 के दौरान आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले मे चौटाला को यह सजा सुनाई। 

 

 

आपको बतां दें कि सीबीआई ने चौटाला के खिलाफ वर्ष 2005 में मामला दर्ज किया था। एजेंसी ने 26 मार्च 2010 में दाखिल आरोपपत्र में आरोप लगाया था कि चौटाला ने वर्ष 1993 से 2006 के बीच वैध आय से अधिक संपत्ति बनाई। सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक चौटाला ने 24 जुलाई 1999 से पांच मई 2005 तक हरियाणा का मुख्यमंत्री रहते हुए परिवार और अन्य के साथ साठगांठ कर आय के ज्ञात स्रोत से अधिक चल व अचल संपत्ति अर्जित की। यह संपत्ति चौटाला और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर अर्जित की गई। सीबीआई के मुताबिक चौटाला ने आय से 6.09 करोड़ रू से अधिक संपत्ति अर्जित की जो उनके ज्ञात आय के स्रोत से 189.11 प्रतिशत अधिक थी।