पंजाब के चार नेतायों की बढ़ाई गई सुरक्षा, चारों ने ही कांग्रेस छोड़ थामा था भाज़पा का दामन

X श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाएगी इन चार नेताओं को

पंजाब के चार नेतायों की बढ़ाई गई सुरक्षा, चारों ने ही कांग्रेस छोड़ थामा था भाज़पा का दामन

चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए 4 पूर्व मंत्रियों व नेताओं की सुरक्षा में बढ़ौतरी की गई है। इन सभी नेताओं को केंद्रीय गृह मंत्रालय की मंजूरी पर X श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई है। इनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू समेत गुरप्रीत सिंह कांगड़, पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीप सिंह नकई और पूर्व MLA अमरजीत सिंह टिक्का शामिल हैं।

 

IB द्वारा इन नेताओं पर हमला होने की आशंका की रिपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षा बढ़ोतरी का फैसला किया गया। IB की रिपोर्ट के अनुसार इन नेताओं पर किसी भी समय हमला होने की आशंका थी। इसी कारण एजेंसी की इन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान की।

 

आपको बतां दे कि पंजाब में गैंगस्टरों और आतंकी गतिविधियों में शामिल लोगों द्वारा पंजाब के दिग्गज़ लोगों को ज़ान से मारने की धमकियां दी ज़ा रही है, जिसके चलते ही बीते दिनी पंजाबी गायक बब्बू मान की सुरक्षा में भी बढ़ौतरी की गई थी।