Phagwara Breaking : फगवाड़ा की राजनीति में धमाका, झटका कांग्रेस को या जोगिंदर मान को

2019 में कांग्रेस में गए नेता दोबारा हुए भाजपा के

Phagwara Breaking : फगवाड़ा की राजनीति में धमाका, झटका कांग्रेस को या जोगिंदर मान को

विधानसभा चुनाव का अखाड़ा इस समय पूरी तरह से गर्मा चुका है और नेताओं का रूठना मनानां भी पूरी तरह से जोवन पर चल रहा है। 

इस कड़ी के चलते ही रविवार को भी फगवाड़ा में एक राजनीति धमाका हुआ है जिसके चलते 2019 में भाजपा से नाराज हो कर कांग्रेस में गए गुरदीप दीपा आज एक बार फिर भाजपा में शामिल हो गए है जिन्हें भाजपा के फगवाड़ा से उमीदवार विजेय सांपला ने भाजपा में दोबारा शामिल करवाया है। 

लेकिन। भाजपा में दोबारा से जाने के बाद फगवाड़ा की राजनीति में चर्चा का विषय बन गया कि आखिर यह झटका कांग्रेस को है या फिर आप के उमीदवार जोगिंदर सिंह मान को कारण की बीते कुछ दिनों से कांग्रेस उमीदवार से भी दीपा नाराज चल रहे थे और आप पार्टी नही बल्कि आप के जोगिंदर सिंह मान के साथ जुड़े हुए थे हालांकि उस समय जोगिंदर सिंह मान भी कांग्रेस में ही थे। लेकिन उनके आप में जाने के बाद भी कहीं न कहीं अंदर ही अंदर दीपा की मान के साथ अच्छा तालमेल था। जिसके चलते अब यह चर्चा बनी हुई है कि यह नुकसान कांग्रेस को है या जोगिंदर सिंह मान को !