चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने ज़ारी किया चुनावी मेनिफेस्टो

मुफ्त शिक्षा और इलाज समेत 13 पॉइंट;

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस ने ज़ारी किया चुनावी मेनिफेस्टो

चंडीगढ़ : पंजाब में 20 फरवरी को होने ज़ा रहे विधानसभा चुनाव के चलते चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को कांग्रेस द्वारा अपना चुनावी मेनिफेस्टो जनता के समक्ष पेश कर दिया गया।
 

कांग्रेस मेनिफेस्टो के 13 प्वाइंट़्स -

शिक्षा : जरूरतमंद स्टूडेंट्स के लिए सरकारी स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई मुफ्त होगी। SC स्कॉलरशिप जारी रहेगी। स्कॉलरशिप को BC और जनरल कैटेगरी के गरीब और मध्यम वर्ग स्टूडेंट्स को भी इसका लाभ मिलेगा।

स्वास्थ्य : सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज होगा। अस्पतालों में इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ाया जाएगा।

रोजगार : एक लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। 5 साल में 5 लाख नौकरियां दी जाएंगी।

महिलाएं : महिलाओं को हर महीने 1100 रुपए और 8 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।

गर्ल्स स्टूडेंट्स : 5वीं पास करने वाली छात्राओं को 5 हजार, 10वीं पास करने वाली छात्राओं को 10 हजार और 12वीं पास करने वाली छात्राओं को 20 हजार और एक कंप्यूटर दिया जाएगा।

व्यापार : इंस्पेक्टर राज खत्म करने के लिए डेथ-बर्थ सर्टिफिकेट समेत 170 सेवाएं ऑनलाइन दी जाएंगी।

इन्वेस्टमेंट : स्टार्टअप्स के लिए 1000 करोड़ का इन्वेस्टमेंट फंड रखा जाएगा। फूड प्रोसेसिंग पार्क बनाएंगे।

मनरेगा : मनरेगा की मजदूरी बढ़ाकर 350 की जाएगी। इसके अलावा साल में 100 की जगह 150 दिन कामकाज मिलेगा।

पेंशन : बुढ़ापा पेंशन को 1500 से बढ़ाकर 3100 किया जाएगा।

मकान : 6 महीने में हर कच्चा मकान पक्का होगा।

कृषि : दाल, तेल बीज और कॉर्न की MSP पर खरीद होगी।

स्वरोजगार : होम बेस्ड इंडस्ट्री के लिए 2 से 12 लाख रुपए तक ब्याज मुक्त लोन मिलेगा।

माफिया : शराब, रेत का कार्पोरेशन बनाएंगे। केबल का रेट 400 से घटाकर 200 करेंगे।