दिल्ली के राम लीला मैदान में गरज़े पंजाब के सीएम, शायराना अंदाज़ में भाज़पा को लिया आड़े हाथ

दिल्ली में हुआ था महारैली का आयोज़न

दिल्ली के राम लीला मैदान में गरज़े पंजाब के सीएम, शायराना अंदाज़ में भाज़पा को लिया आड़े हाथ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केज़रीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में रविवार को दिल्ली के राम लीला मैदान में इंडियन अलायंस द्वारा एक महा रैली का आयोज़न किया गया।

 

इस दौरान राम लीला मैदान में गरज़ते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा वाले सोचते हैं कि डंडे से चला लेंगे, लेकिन यह देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। यह 140 करोड़ लोगों का देश है।

 

 

यह आजादी उन्हें  भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव जैसे शहीदों ने बलिदान देकर दी है। यह क्या समझते हैं कि जिस मर्जी पार्टी के नेता को अंदर कर दो। किसी भी पार्टी के अकाउंट फ्रीज कर दो, ऐसे काम नहीं चलेगा। मुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में कहा, 'हकूमत वो करते हैं, जिनका दिलो पर राज होता है, यूं कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है।'