फगवाड़ा यूथ कांग्रेस ने लगाया अनोखा लंगर, बांटे पौधे

फगवाड़ा यूथ कांग्रेस ने लगाया अनोखा लंगर, बांटे पौधे

  अकसर जब कहीं लंगर या छबील की बात आती है तो लोगों के ध्यान में पूड़ी चने या फिर ठंडे मीठे जल का ही ध्यान आता है जिसका स्वाद कुछ देर के लिए रहता है। लेकिन फगवाड़ा की यूथ कांग्रेस द्वारा शहीद ऊधम सिंह के शहीदी दिवस पर फगवाड़ा हलके के यूथ कांग्रेस अध्यक्ष सौरव खुल्लर की अध्यक्षता में एक ऐसा लंगर लगाया गया जिसके स्वाद का तो पता नही लेकिन उस लंगर का एहसास अगर इंसान को सारी उम्र ही रहेगा।  जी हां यूथ कांग्रेस द्वारा आज होशियारपुर रोड पर पौधों का लंगर लगाया गया, जिसे इंसान जहां पर लगाएगा वहां पर उस पौधे का एहसास सारी उम्र बना रहेगा। यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित इस अनोखे लंगर के दौरान पूनम ठाकुर यूथ कांग्रेस अध्यक्ष की प्रदेश मीडीया इंचार्ज विशेष तौर पर फगवाड़ा पहुंची और पौधों के इस लंगर की शुरूआत करवाई। इस मौके पर संबोधन करते हुए पूनम ठाकुर व सौरव खुल्लर ने कहा कि वातावरण को साफ सुथरा और स्वच्छ रखने के मकसद से उन्हें पौधों का लंगर लगाया तांकि लोग जहां से पौधे ले जाकर अपने घरों में लगा सके और पार्यावरण को स्वच्छ बना सके। पौधों के इस लंगर के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकत्ता आने जाने वाले राहगीरों को पौधे बांट कर उन्हें पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते हुए व उनकी संभाल करने के लिए भी प्रेरित कर रहे थे। इस मौके पर नगर निगम फगवाड़ा के सहायक कमिश्नर सुरजीत सिंह, संदीप भाटिया लोक सभा इंचार्ज यूथ कांग्रेस, हैप्पी बसरा, गुरजीत सिंह गुरी, ओंकार सिंह, पुनीत कपूर इत्यादि मौजूद थे।