लोकसभा चुनाव से पहले देश में बड़ा राज़सी भुचाल, पंजाब के पड़ौसी राज्य के CM ने दिया इस्तीफा

हरियाणा में बीजेपी-जेजेपी (BJP-JJP) का गठबंधन टूटते ही मनोहर लाल खट्टर ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है

लोकसभा चुनाव से पहले देश में बड़ा राज़सी भुचाल, पंजाब के पड़ौसी राज्य के CM ने दिया इस्तीफा

लोकसभा चुनाव से पहले हिमाचल के बाद अब पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा की सियासत में बड़ा भुचाल आया है। कारण कि हरियाणा के CM  मनोहर लाल ने अपनी कैबिनेट के साथ इस्तीफा दे दिया है।

 

गौर हो कि उक्त फैसला बीजेपी-जेजेपी (BJP-JJP) का गठबंधन टूटने के बाद लिया गया है।  जानकारी के अनुसार सीएम मनोहर लाल खट्टर ने मंगलवार सुबह 11 बजे भाजपा विधायक दल के साथ मीटिंग की और इसके बाद हरियाणा के राज्यपाल से मुलाकात करने के लिए निकले। सीएम की गाड़ी में गृहमंत्री अनिल विज भी मौजूद थे। विज के चेहरे में मुस्कान थी। ऐसे में संभावना है कि विज भी हरियाणा के नए सीएम हो सकते हैं।

 

विज के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी का नाम सबसे आगे चल रहा है। हालांकि इससे पहले कृष्णपाल गुर्जर का भी नाम सबसे आगे चल रहा था। सूत्रों के अनुसार आज 1 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा। बताया जा रहा है कि जजपा हरियाणा में 1 से 2 लोकसभा सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही टूट की वजह है।