ज़मीनी विवाद को लेकर जालंधर देहाती के इस शहर में चली गोली

लाईसेंसी रिवाल्वर से आरोपी ने चलाई गोलियां, युवक की मौत

ज़मीनी विवाद को लेकर जालंधर देहाती के इस शहर में चली गोली

जालंधर : पंजाब के जालंधर देहाती ईलाके से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर  आज़ ज़मीनी विवाद को लेकर चली गोलियों में एक युवक की मौत हो गई।

 

मिली जानारी के अनुसार जमीनी विवाद को लेकर उक्त गोलीकांड जालंधर देहाती के ईलाके महितपुर में हुआ है, और मृत्क की पहचान गुरविंदर सिंह उर्फ लाडी घुम्मन के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार  लाडी सुबह अपनी जमीन पर ट्रैक्टर लेकर काम पर गया हुआ था, इस दौरान पहले से ही उक्त स्थान पर मौजृद प्रितपाल सिंह ने लाडी पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

 

जिसके बाद गंभीर रूप से घायल लाडी को जब हस्पताल लेज़ाया गया तो डाक्टरों ने वहां पर उसे मृत् घोषित कर दिया। बातया जा रहा है कि आरोपी प्रितपाल का लाडी के साथ जमीनी विवाद चल रहा था जिसके कारण उसने उक्त वारदात को अंजाम दिया है।

 

पुलिस प्रशासन की भी लापरवाही आई सामने

 

जालंधर देहाती के महितपुर में शुक्रवार को हुए गोलीकांड में जालंधर देहाती पुलिस की बड़ी लापरवाही भी सामने आ रही है, कारण कि बताया ज़ा रहा है कि कथित आरोपी प्रितपाल सिंह ने करीब छह माह पहले भी ईलाके में ऐसे ही लाईसेंसी रिवाल्वर से गोलीकांड को अंजाम दिया था, जिस समय लोगों ने उसका असला लाईसेंस जब्त करने की शिकायत भी दी थी, लेकिन प्रशासन ने उस वक्त गंभीरता से नहीं लिया जिसके चलते आज़ उक्त गोलीकांड दोबारा से हो गया।