जालंधर पुलिस पर आतंक और लूटेरे भारी, पुलिस वाले की मां का दिन दिहाड़े कत्ल

जालंधर पुलिस पर आतंक और लूटेरे भारी, पुलिस वाले की मां का दिन दिहाड़े कत्ल

अमन गुप्ता जालंधर जालंधर पुलिस पर आज़कल आतंक और लूटेरों का साया बना हुआ है। कारण कि जहां दो दिन पहले बेखौफ आतंकी जालंधर के थाना मकूसदां पर लगातार एक नहीं चार बम फेंक कर फरार हो गए थे वहीं आज़ जालंधर के दकोहा में रहने वाली एक ऐसी महिला को लूटेरों ने निशाना बना कर लूट भी लिया और उसका कत्ल भी कर दिया जिसका एक बेटा एआईजी तो दूसरा थाना प्रभारी है। लूटेरों ने पीएपी कमांडेट एस प्रभाकर की मां शीला रानी को निशाना बनाते हुए उसका कत्ल कर दिया वहीं लूटेरे कत्ल के बाद घर में पड़े सोने के गहने भी चुरा कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही डीसीपी परमार और एडीसीपी भंडाल खुद मौके पर पहुंच कर मामले की अगली जांच में जुट गए।