बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने सात डेरा अनुयायी किए गिरफ्तार

बेअदबी मामले में पंजाब पुलिस ने सात डेरा अनुयायी किए गिरफ्तार

जालंधर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रणबीर सिंह खटड़ा के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की विशेष जांच टीम ने शनिवार को फरीदकोट जिले में सात डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों को गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में गिरफ्तार किया, जिसने 2015 में देश भर में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिए थे।

खटड़ा ने कहा कि 1 जून, 2015 को बुर्ज जवाहर सिंह वाला गांव के एक गुरुद्वारे से गुरु ग्रंथ साहिब चुरा कर अंग फाड़े गए थे। यह मामला फरीदकोट जिले के बजाखाना पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया था। गिरफ्तार किए गए सात लोगों की पहचान फरीदकोट जिले के निवासी सुखजिंदर सिंह, नीला, रंजीत, भोला, निशान, बलजीत सिंह और नरिंदर शर्मा के रूप में हुई। खटड़ा ने कहा कि आरोपियों को आज फरीदकोट अदालत में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड में लिया जाएगा। 

बता दें, 2018 में, खटड़ा के नेतृत्व वाली एसआईटी ने सिरसा स्थित डेरा के 20 से अधिक अनुयायियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें मोहिंदर पाल बिट्टू भी शामिल था, जो 2019 में नाभा जेल में मारा गया था।