पूर्व मंत्री मान ने सिविल अस्पताल में किया स्कैन सैंटर का उद्घाटन

पूर्व मंत्री मान ने सिविल अस्पताल में किया स्कैन सैंटर का उद्घाटन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के मनोरथ से आज सिविल अस्पताल फगवाड़ा में नई स्कैनिंग मशीन स्थापित की गई। इसके अलावा आधुनिक एक्स-रे मशीन की व्यवस्था भी की गई है। जिसका उद्घाटन आज जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री जोगिन्द्र सिंह मान ने किया। उन्होंने कहा कि पंजाब की कैप्टन अमरेन्द्र सिंह सरकार जनता के स्वास्थ्य के लिहाज से सरकारी अस्पतालों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वचनबद्ध है। फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में स्कैनिंग मशीन तथा एक्स-रे की आधुनिक तकनीक स्थापित होने से अब लोगों को बहुत ही कम कीमत पर यह सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस दौरान एस.एम.ओ. दविन्द्र सिंह ने पंजाब सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर ब्लाक  कांग्रेस फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा, पार्षद मनीष प्रभाकर, पूर्व पार्षद सीता देवी, अस्पताल स्टाफ एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।