दीवाली से पहले जालंधर पुलिस की बड़ी कारवाई, नाज़ायज़ हथियारों के साथ चार गैंगस्टर काबू

दीवाली से पहले जालंधर पुलिस की बड़ी कारवाई, नाज़ायज़ हथियारों के साथ चार गैंगस्टर काबू

जालंधर / र्कीती गिल

 

दीवाली से पहले जालंधर पुलिस के तेज़ तरार इंस्पैक्टर रमन कुमार पूरी तरह से एक्शन में नज़र आ रहे है, जिसके चलते रमन कुमार की टीम ने चार गैंगस्टरों को नाज़ायज़ हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

 

जानकारी देते हुए थाना डिविज़न नंबर 7 के प्रभारी रमन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर उनकी टीम ने पिम्स हस्पताल के पास ईनोवा गाड़ी नंबर PB08AX2700 से चार गैंगस्टरों को नाज़ायज़ हथियारों के साथ गिरफ्तार किया।

 

यह है पकड़े गए आरोपी

 

  1. नवज़ोत सिंह जोधा पुत्र दलेर सिंह वासी गांव सकोड़ा जिला करनाल हरियाणा हाल वासी मिट्‌ठापुर रोड जालंधर
  2. मनप्रीत सिंह गोलडी पुत्र सुखवीर सिंह वासी तहसील नींह सिंह वाला जिला करनाल हरियाणा,हाल वासी ताज़पुर जालंधर
  3. सोनी लाल उर्फ सोनू पुत्र अमरज़ीत वासी गांव फिरोज़ जिला जालंधर
  4. मनप्रीत सिंह मन्नू पुत्र प्रगट सिंह वासी मुकंद सिंह वाला जिला मुक्तसर हाल वासी नज़दीक पंचशील कालोनी जालंधर

आरोपियों से बरामद हुए हथियार

1 माऊज़र देसी 7.65 MM

2 दो मैगज़ीन देसी 7.65 MM

3  20 ज़िंदा रौंद