जालंधर में करोना वायरस की चपेट में आई महिला, रिर्पोट आई पाजिटिव

जालंधर में करोना वायरस की चपेट में आई महिला, रिर्पोट आई पाजिटिव

नवांशहर और लुधियाना के बाद जालंधर में भी करोना वायरस ने अपनी दस्तक दे दी है। जालंधर शहर में पड़ते रिहाईशी इलाके निजात नगर में महिला को कोरोना वायरल की पुष्टि हो गई है अब उसकी लपेट में आने वाले लोगो से सम्पर्क साधा जा रहा है।

जानकारी के अनुसार  प्रशासन की ओर से महिला के घर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। सेहत विभाग के आफिसर टी पी संधू ने बताया कि रिपोर्ट पासिटिव आ चुकी है ओर प्रशासन अपनी तैयारियों  में लग चुका है। महिला की उम्र 70 साल बताई जा रही है।