जालंधर के किशनपुरा में चली गोली, दहशत का माहौल बना

जालंधर के किशनपुरा में चली गोली, दहशत का माहौल बना

जालंधर के किशनपुरा चौंक के पास गोली चलने से दहशत का माहौल बन गया। जानकारी अनुसार एक्टिवा सवार आए युवकों ने मोटरसाईकल सवार युवक पर गोली से हमला कर उसे घायल कर दिया। हालांकि गोली चलने के असली कारण पता नही चल पाए लेकिन बताया जा रहा है कि गोली चलने का कारण पुरानी रंजिश है। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की अगली कारवाई शुरू कर दी है।