सुधार घर की सुरक्षा पर सवालिया चिन्ह लगा 4 बाल कैदी सुधार घर से फरार

सुधार घर की सुरक्षा पर सवालिया चिन्ह लगा 4 बाल कैदी सुधार घर से फरार

पंजाब के होशियारपुर के बाल सुधार घर से बीती देर रात को  4 बाल कैदी फरार हो गए। पुलिस जांच के अनुसार चारों कैदी रात खाना खाने के बाद बाथरूम के ग्रिल तोड़ कर फरार हुए हैं। बाल कैदियों के भागने से जहां बाल सुधार ग्रह की सुरक्षा पर सवालिया चिन्ह लग गया वहीं सुधार ग्रह प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है। चारों बाल कैदियों की पहचान जसकरण सिंह निवासी खेड़ा, गगनदीप सिंह निवासी शाहपुर जालंधर, परमवीर पम्मा नंगल शाम जालंधर और मो.अकबर अली शेख आदमपुर के तौर पर हुई है। वहीं पुलिस ने बाल कैदियों की तनलाश शुरू कर दी है।