अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा अवॉर्ड, खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला

पहले होता था स्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर

अब मेजर ध्यानचंद के नाम पर होगा अवॉर्ड, खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदला

चंडीगढ़ : देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी द्वारा आज़ एक बड़ा ऐलान करते हुए खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है।

 

केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। अब इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा। इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी।

 

 

उन्होंने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उनकी भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।